ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रिंसिपल ने स्कूल हरे रंग से रंगवाया तो भड़के लोग

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) हमीरपुर जिले में एक प्रिंसिपल ने एक सरकारी प्राइमरी स्कूल को हरे रंग से रंगवा दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए स्कूल को मदरसे (Madrasa) में बदलने का आरोप लगाया. वहीं, स्थानीय लोगों ने स्कूल का रंग सफेद किए जाने की भी मांग की है. इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि प्रिंसिपल की गलती से ऐसा हो गया है. स्कूल का रंग बदलवाया जा रहा है.

हरे रंग से रंगवाया स्कूल

बता दें कि सरकारी नवीन प्राथमिक विद्यालय को हरे रंग से रंगवाने का ये मामला सरीला तहसील क्षेत्र में भेड़ीडांडा गांव का है. यहां दो साल से स्कूल की पुताई नहीं कराई गई थी. लेकिन इस साल जब प्रिंसिपल ब्रजेश गौतम ने स्कूल की पुताई कराई तो उसे हरे रंग में पुतवा दिया.

गौरतलब है कि स्कूल को हरे रंग में रंगा देख स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने इसका विरोध किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल को स्कूल रहने दिया जाए उसे मदरसा ना बनाया जाए. स्कूल का रंग सफेद होना चाहिए.’

हरे रंग की पट्टियों को हटाया जाए

इस मामले पर गांव में ही रहने वाले गोलू द्विवेदी ने कहा, ‘यह स्कूल सार्वजनिक है. इस स्कूल में सभी बिरादरी के बच्चे आते हैं, इसलिए इसको सफेद रंग का होना चाहिए. हरे रंग की पट्टियों का हटाया जाना चाहिए.’

स्कूल को हरे रंग से रंगवाना सही नहीं

स्कूल का रंग हरा करवाने पर एक अन्य स्थानीय शख्स ने कहा कि स्कूल का रंग हरा करवाना सही नहीं है. सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है. स्कूल को सफेद रंग से रंगना चाहिए.

 

Scroll to Top