ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रोफेसर को कैंपस में नामाज पढ़ना पड़ा भारी, कॉलेज प्रशासन ने अनिवार्य छुट्टी पर भेजा

अलीगढ़ (मानवीय सोच)   श्री वार्ष्णेय यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज अदा करने वाले विधि विभाग के प्रोफेसर एसआर खालिद को 1 महीने की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है। बता दें कि प्रोफेसर का कॉलेज के अंदर नमाज पढ़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका हिंदू संगठनों ने एतराज जताया। इसके अलावा, डीएस डिग्री कॉलेज के छात्र नेताओं की ओर से प्रो. एसआर खालिद के खिलाफ क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि कार्रवाई न होने तक शहर के सभी थानों में तहरीर देने का सिलसिला जारी रहेगा।

कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर पर अनुशासनहीनता और सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़कर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, हिंदू नेताओं की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज प्रशासन से भी जानकारी मांगी है।

इससे पहले, इस केस में श्री वार्ष्णेय कॉलेज प्रशासन की ओर से रविवार को ही जांच बैठा दी गई थी। दरअसल, प्रोफेसर का नमाज अदा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। एसवी प्रशासन ने बताया थी कि मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रोफेसर पर तुरंत कानूनी कार्रवाई: छात्र नेता
छात्र नेता दीपक शर्मा आजाद ने कहा कि प्रोफेसर पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज देना चाहिए, जिससे की कॉलेज और शहर का शांति सौहार्द खराब न हो सके। अन्यथा की स्थिति में शहर का राष्ट्रवादी छात्र कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा पढ़ने को बाध्य होगा। साथ ही कहा कि प्रोफेसर के खिलाफ तहरीर देना का सिलसिला जारी रहेगा।

Scroll to Top