उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) फतेहपुर जिले में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च की चोरी की वारदता से इलाके में सनसनी फैल गई. आढ़ती की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि अब स्पेशल टास्क फोर्स का नाम बदलकर स्पेशल टमाटर फोर्स कर देना चाहिए
जिले के औंग थाना क्षेत्र स्थित बाजार के दो दुकानों से 26 किलो टमाटर, 25 किलो मिर्च और 8 किलो अदरक चोरी की घटना हुई. पीड़ित रामजी और नईम खान ने बताया कि वह सोमवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे और मंगलवार की सुबह जब दोनों ने दुकान खोली तो देखा कि उनकी दुकानों में रखा टमाटर, अदरक और मिर्च गायब थी. जिसके बाद दोनों थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
अब ‘स्पेशल टास्क फ़ोर्स’ (एसटीएफ़) का नाम बदलकर ‘‘स्पेशल टमाटर फ़ोर्स’ कर देना चाहिए। pic.twitter.com/VIPsdU6XVh
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 13, 2023
