ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# फर्जी वेबसाइट के जरिए जाली आधार और पैन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

लखनऊ : (मानवीय सोच)  वेबसाइट बनाकर फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को वाराणसी साइबर क्राइम थाने की टीम ने राजधानी से गिरफ्तार किया है। गिरोह के नौ सदस्य दो महीने पहले गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

साइबर अपराधी इन वेबसाइट के जरिये फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाकर सिम खात खुलवाते हैं और सिम भी लेते हैं। जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी व अन्य साइबर अपराधों में इस्तेमाल करते हैं।

एसपी साइबर क्राइम प्रो त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूर्वी चंपारण बिहार निवासी अफजल आलम, शिवरतनगंज अमेठी के सुशील कुमार और गया बिहार के मोहम्मद इरशाद को टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके गिरोह के भी तीन और साथी फरार हैं। जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसमें हरिओम, आकाश और सजीत नाम के आरोपी शामिल हैं। एसपी के मुताबिक पूरे गिरोह ने कई अलग-अलग वेबसाइट बना रखी हैं। 

Scroll to Top