# फर्रुखाबाद में खनन माफियाओं की धमकी , ये मुलायम सिंह की नहीं बीजेपी की सरकार है दारोगाजी

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  फर्रुखाबाद में दारोगा से अभद्रता करने के मामले में खनन माफिया और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष समेत 14 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने एसपी के आदेश पर FIR दर्ज कराई.

बता दें कि दारोगा से अभद्रता करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए ये बड़ी कार्रवाई की है. इस वीडियो में खनन माफिया दारोगा को धमकी दे रहा है और कह रहा है कि, “ये मुलायम सिंह की नहीं BJP की सरकार है दारोगाजी…कलाकारी भूल जाओगे.”

इसके बाद वह आनन-फानन में चीता मोबाइल के साथ मौके पर पहुंचे और पीछे से प्रभारी निरीक्षक भी आ गये. जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि इसी दौरान आशीष प्रताप सिंह उर्फ सचिन ठाकुर, निवासी चिलसरा शमसाबाद हाल पता नरायनपुर कादरी गेट अपने साथी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर निवासी भुवनपुर ताजपुर अमृतपुर, मनु चतुर्वदी, निवासी नेकपुर चौरासी, अंशुल मिश्रा उर्फ छतरी, निवासी विजाधरपुर फतेहगढ़ व 8-10 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर मौजूद थे.