मेरठ : (मानवीय सोच) 169 सहकारी गन्ना विकास समितियों और 28 चीनी मिल समितियों के चुनाव फिर से स्थगित हो गए। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया।
सहकारी गन्ना समिति के चुनाव की प्रक्रिया 14 जुलाई से प्रारंभ हुई थी। ठीक एक दिन पहले चुनाव टाल दिए गए थे। अब गन्ना और चीनी मिल समितियों के चुनाव लगातार तीसरी बार टाले गए हैं। आयोग ने इसकी वजह पश्चिमी यूपी में कावड़ यात्रा और लगातार हो रही बारिश को बताया है। आयोग का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
