ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिल्म के बदले शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, डायरेक्टर

मुंबई (मानवीय सोच): फिल्मों में काम दिलाने के बहाने एक्ट्रेस के साथ कास्टिंग काउच के कई मामले सुनने को मिलते है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है। वहीं इस बीच महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके से कास्टिंग काउच से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि फिल्म में एक्ट्रेस को रोल दिलाने के नाम पर डायरेक्टर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था। मंगलवार को इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी धनंजय लिगाडे ने दी। पुलिस के मुताबिक कथित निर्देशक पर एक्ट्रेस को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार फिल्मों में कास्ट करने के बदले निर्देशक एक अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। पुलिस ने महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके से कथित कास्टिंग काउच निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया है। मलाड पीएस के इंस्पेक्टर धनंजय लिगाडे ने कहा कि निर्देशक ने अभिनेत्री से इंटीमेट तस्वीरों की मांग की थी। हालांकि जब अभिनेत्री ने यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया तब निर्देशक ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक घिनौना सच है, सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी इसका शिकार होते हैं। फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। नाम, पैसा, शोहरत पाने के लिए फिल्मी दुनिया में लोग जाना चाहते हैं, लेकिन करियर के फेज में कई सेलेब्स को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा है। राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, कल्कि कोएच्लिन, टिस्का चोपड़ा और एली अवराम जैसी कई एक्ट्रेस हैं जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। इन एक्ट्रेसेस ने खुद इस घिनौने सच का खुलासा किया है।

Scroll to Top