ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फेक न्यूज पर जमकर बरसे मनोज मुंतशिर

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  देश के मशहूर कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर  ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि जब देश भुखमरी से दौर से गुजर रहा था, लोग मर रहे थे तब शाहजहां ने ताजमहल बनवाने के लिए 9 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. इस दौरान 35 लाख लोग भुखमरी से मर गए. मनोज के इस बयान पर एक बड़े मीडिया संस्थान ने फेक न्यूज शेयर कर दी. संस्थान ने अपनी खबर और ट्वीट में 35 लाख लोगों को 35 करोड़ बता दिया. इस पर गीतकार ने अपनी प्रतिक्रिया देकर भूल सुधारने की बात कही.

उज्जैन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे मनोज मुंतशिर

बता दें कि गुड़ी पड़वा को लेकर आयोजन में गीतकार मनोज मुंतशिर उज्जैन पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मुगल आक्रांताओं, देश के गौरवशाली इतिहास, नेपोटिज्म समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. मनोज ने मुगलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 800 साल पहले मुगल आक्रांता इल्तुतमिश ने देश के कई प्राचीन स्थल तोड़े. उन्होंने कहा कि अल्लाह हू अकबर बोल-बोलकर तबाही मचाई. प्रेम के नाम पर ताजमहल खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि जब देश भुखमरी के दौर से गुजर रहा था, लोग मर रहे थे तब शाहजहां ने ताजमहल बनवाने के लिए 9 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. इस दौरान 35 लाख लोग भुखमरी से मर गए. अगर इन पैसों को जनता में खर्च किया जाता तो लोगों की गरीबी मिट सकती थी.

गीतकार के बयान पर मीडिया संस्थान ने किया गलत ट्वीट

गीतकार के इस बयान के बाद देश के बड़े मीडिया संस्थान ने ट्वीट करते हुए मनोज मुंतशिर को कोट किया और लिखा, ‘देश में भुखमरी का शिकार थे 35 करोड़ लोग, तब शाहजहां बनवा रहे थे ताजमहल, बोले मनोज मुंतशिर.’ इसके बाद मनोज मुंतशिर ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए भूल सुधारने की बात कही. उन्होंने लिखा, ‘अपनी भूल सुधारें और मुझे गलत कोट करने के लिए क्षमा मांगें, मैंने 35 लाख कहा था, 35 करोड़ नहीं! उज्जैन का वीडियो दोबारा देखिए!’

फेक न्यूज पर बरसे गीतकार

इतना ही नहीं मनोज मुंतशिर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘जब तक सच अपने पैरों में जूते पहनता है, झूठ मीलों की यात्रा कर चुका होता है. सैकड़ों लोग सोशल मीडिया पर मेरी पगड़ी उछालने को तैयार हैं, क्योंकि एक मीडिया संस्थान ने एक झूठी खबर चला दी कि उज्जैन में मैंने बयान दिया, जब देश में 35 करोड़ लोग भुखमरी से मर रहे थे, शाहजहां ताजमहल बनवा रहा था. ज्ञानी लोग डेटा निकाल लाए कि शाहजहां के जमाने में देश की कुल आबादी 32 करोड़ थी, तो 35 करोड़ लोग भुखमरी से कैसे मर गए. गालियों और अशोभनीय बातों का दौर चल निकला. जो समय लंबी-लंबी पोस्ट्स लिखने में खर्च किया, वही तथ्यों की जांच करने में लगा देते तो पता चल जाता कि मैंने 35 लाख कहा था, करोड़ नहीं.’

 

Scroll to Top