ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फोन टैपिंग मामला में दिल्ली की अदालत ने पूर्व सीपी संजय पांडेय की हिरासत बढ़ाई

नई दिल्ली (मानवीय सोच)   दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के कर्मचारियों की कथित अवैध फोन टैपिंग  और जासूसी से संबंधित धनशोधन मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे की हिरासत शुक्रवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक आवेदन पर आदेश पारित किया. आरोपी को नौ दिन की ईडी हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था. न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और निष्पक्ष जांच तथा न्याय के हित में आरोपी संजय पांडे की पुलिस हिरासत दो अगस्त तक बढ़ाई जाती है.”

एजेंसी के विशेष लोक अभियोजक एन. के. मट्टा ने कहा कि धनशोधन के पूरे मामले को समझने और धनशोधन के अपराध में मदद करने वाले कई अन्य व्यक्तियों की भूमिका को निर्धारित करने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है. इसके बाद अदालत ने ईडी को पांडे से और पूछताछ करने की अनुमति दी. आरोपी के वकील ने आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि ईडी को पूछताछ के लिए पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है और आरोपी की पुलिस हिरासत को और बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा. ईडी ने मामले में पांडे की पांच दिन की और हिरासत मांगी थी. जांच एजेंसी ने पांडे को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था.

ईडी ने इससे पहले एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) चित्रा रामकृष्णन को अदालत से अनुमति लेने के बाद 14 जुलाई को गिरफ्तार किया था. न्यायाधीश ने ईडी की याचिका पर रामकृष्णन के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था. उन्हें पेश किए जाने के बाद ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति ली थी. बाद में, ईडी ने रामकृष्णन को सहयोग नहीं करने के आधार पर गिरफ्तार किया और उन्हें फिर से अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए उन्हें नौ दिन तक हिरासत में सौंपे जाने का अनुरोध किया.

हालांकि, अदालत ने ईडी को उन्हें चार दिन की हिरासत में दिया. सीबीआई (CBI) ने रामकृष्णन को एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं.

Scroll to Top