बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वह अत्याचारों के बारे में “झूठे दावे” करके राज्य की महिलाओं के आत्म-सम्मान और गरिमा के साथ खिलवाड़ न करें। बोंगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि मोदी को यह ध्यान रखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल की स्थिति भाजपा शासित राज्यों जैसी नहीं है। उन्होंने कहा, ”महिलाओं के आत्मसम्मान के साथ न खेलें, हमारी माताओं और बहनों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की साजिश न रचें।” प्रधानमंत्री ने रविवार को अपनी जनसभाओं में आरोप लगाया कि टीएमसी संदेशखालि में कुकर्मों को छिपाने की कोशिश कर रही है, जहां टीएमसी नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगा है। हालांकि, हाल ही में सामने आए एक कथित वीडियो में, संदेशखालि के एक भाजपा नेता को यह कहते हुए सुना गया था
