ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्ची की उखड़ती रहीं सांसें, डॉक्टर मनाते रहे जन्मदिन

लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु रेफरल सेंटर के डॉक्टरों पर ढाई साल की बच्ची के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है भर्ती बच्ची की सांसें उखड़ती रहीं। डॉक्टर इलाज करने के बजाय बंद कमरे में केक काटकर साथी का बर्थडे मनाते रहे। कई बार मिन्नतों के बाद भी देखने की जरूरत नहीं समझी। इससे उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

चिनहट क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले अमित सिंह बेटी मिष्ठी (ढाई साल) को तीन सितंबर को लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में ले गए थे। आरोप है इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने पहले भर्ती करने से मना किया। परिजनों ने काफी मिन्नत किया तब घंटों इंतजार बाद भर्ती किया गया। बच्ची की बुआ पूजा सिंह का आरोप है डॉ.प्रवीन की देखरेख में बच्ची का इलाज चल रहा था। डॉक्टर इलाज में शुरूआत से लापरवाही बरत रहे थे।गुरुवार रात करीब 8:30 बजे बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। परिजन ने लगातार डॉक्टर को बुलाने को कहा, लेकिन कोई भी डॉक्टर नहीं आया। आरोप है डॉक्टर बंद कमरे में बर्थडे मना रहे थे। बच्ची की सांस उखड़ता देख परिजनों ने हंगामा शुरू किया तब एक डॉक्टर आए थे। जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजन के बवाल करने पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

Scroll to Top