दिल्ली : (मानवीय सोच) द्वारका इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. यहां एक महिला पायलट ने अपने घर में काम कर रही छोटी बच्ची के साथ न सिर्फ बर्बरता की बल्कि प्रेस से उसके पूरे शरीर हो भी जला दिया.
बच्ची की उम्र महज 10 साल थी,जब स्थानीय लोगों ने इस मामले में पड़ताल की तो देखा कि बच्ची बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था. इस मामले में गुड न्यूज टुडे ने पड़ताल की और जाना कि आखिर ऐसे मामलों में कानून क्या कहता है और बच्चों को रेस्क्यू किया कैसे जाता है.
पुलिस ने इस मामले में कपल को अरेस्ट कर लिया है लेकिन इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है. अक्सर बड़े शहरों से ऐसी तस्वीरें सामने आती है जहां छोटे बच्चों से बड़े-बड़े घरों में काम करवाया जा रहा होता है. लेकिन इसके खिलाफ कानून बने हुए है. चाइल्ड लेबर लॉ के तहत किसी भी बच्चे से जिसकी उम्र 14 साल से कम है वो किसी भी तरह का लेबर नहीं कर सकते
