उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए इस बार अवकाश को लेकर बल्ले-बल्ले है. त्योहारों में होने वाली छुट्टियों के अलावा भी कई मौकों पर उनको छुट्टियां मिल रही हैं. इस महीने भी यूपी के कुछ जिलों में उनको एक साथ दो दिन का अवकाश मिलने जा रहा है. खबरों के मुताबिक 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के 35 जिलों में अवकाश रहेगा. हालांकि 29 अक्टूबर को रविवार है, लेकिन शनिवार को अवकाश मिलने के कारण दो दिन की लगातार छुट्टी हो गई है.
मालूम हो कि यूपी पीईटी एक बड़ी परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. इसीलिए दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद रखा है. परीक्षा के लिए इन स्कूलों को सेंटर बनाया गया है. प्रदेश के 35 जिलों के स्कूलों को इसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पीईटी परीक्षा 2023 में इस बार 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने जा रहे हैं.
