ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या केस में हिरासत में 12 लोग

बेंगलुरु (मानवीय सोच) कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के 28 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या के संबंध में पुलिस ने 12 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा कि 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है.

3 लोगों को किया है गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि उनमें से 3 को पहले ही गिरफ्तार किया गया था. अगर वे (बाकी) शामिल हैं, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में काशिफ (30) और सय्यद नदीम (20) शामिल हैं और दोनों शिवमोगा के निवासी हैं.

अज्ञात लोगों ने की थी हत्या

कर्नाटक के शिवमोगा के भारती नगर इलाके में रविवार रात कार में आए कुछ अज्ञात लोगों ने हर्ष नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. तनावग्रस्त माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा यहां धारा 144 लागू कर दी गई है.

गृहमंत्री ने कहा-की जा रही जांच

गृहमंत्री ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि हिजाब विवाद, धार्मिक संगठनों की भूमिका और वाहन उपलब्ध कराने वाले की छानबीन समेत सभी कोण से विस्तारपूर्वक जांच की जा रही है. मंत्री ने शांति और सौहार्द की अपील करते हुए कहा कि राज्य में ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए. पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया है. हम लोगों से शांति भंग नहीं करने की अपील करते हैं. सरकार निश्चित तौर पर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी और उन्हें उचित दंड दिलाएगी.

वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं जांच

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हत्याएं रुकनी चाहिए और हर्ष की हत्या के साथ ऐसी घटनाओं का अंत होना चाहिए. सरकार और पुलिस विभाग की यह प्रतिबद्धता है. हम इस मामले को तार्किक परिणति तक ले जाएंगे. लोगों को इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिवमोगा में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और जांच दल को विशेष निर्देश दे रहे हैं.

शवयात्रा के दौरान हुई थी हिंसा
घटना के बाद मृतक की शवयात्रा के दौरान शहर में आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में एक फोटो पत्रकार और एक महिला पुलिसकर्मी समेत 3 लोग घायल हो गए. कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने हर्ष की हत्या के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है और NIA से जांच करवाने की मांग की है.

Scroll to Top