ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बलिया के तीन पत्रकारों को मिली जमानत, पुलिस ने हटाईं संगीन धाराएं

बलिया  (मानवीय सोच) यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बलिया के तीन पत्रकारों को सोमवार को जमानत मिल गई। जिला जज की अदालत ने तीनों पत्रकारों को जमानत दी। यही नहीं, तीनों पत्रकारों पर लादी गईं संगीन धाराएं भी हट गईं हैं। इस मामले में बैकफुट पर आई पुलिस ने पेपर लीक के तीनों मुकदमे में से आईपीसी की धाराएं हटा दी हैं।

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता की रिहाई की मांग को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन चल रहा था। प्रकरण में दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता की जमानत पहले ही स्वीकृत हो गई थी, जबकि सोमवार को अजीत ओझा की जमानत स्वीकार हुई। जमानत के बाद की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों पत्रकार जेल से बाहर होंगे। अब सिर्फ इन पर परीक्षा अधिनियम और 66 आईटी एक्ट शेष है, जिनकी तफ्तीश चल रही है। पेपर लीक कांड में 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा इत्यादि हैं। इस मामले में शासन स्तर से भी जांच की जा रही है।

 

Scroll to Top