ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बहरीन ने दी भव्य हिन्दू मंदिर के लिए जमीन

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : बहरीन सरकार ने भी हिंदू मंदिर बनाने के लिए जमीन दे दी है और पीएम नरेंद्र मोदी ने बहरीन के प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा का धन्यवाद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बहरीन के प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा से बात की और इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा राजनीतिक, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों में लगातार हुई प्रगति पर संतोष जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं की फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान प्रिंस खलीफा ने भारत के गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, क्राउन प्रिंस और बहरीन के प्रधानमंत्री एचआरएच प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। स्वामीनारायण मंदिर के लिए भूमि आवंटन पर हाल के निर्णय सहित भारतीय समुदाय की जरूरतों पर देश के ध्यान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मंदिर का निर्माण बहरीन में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। इससे पहले दुबई और अबू धाबी में भी मंदिर निर्माण चल रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के बाद बहरीन ऐसा दूसरा देश है, जिसने हिंदू मंदिर बनाने के लिए जमीन दी है और रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन में भी भव्य और विशालकाय हिंदू मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पीएम मोदी के ट्वीट के मुताबिक, बहरीन सरकार ने स्वामीनारायण मंदिर के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कर दिया है। अबू धाबी में पहले ही विश्व के सबसे बड़े मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर इंजीनियरों ने दावा किया है कि, ये मंदिर इतना ज्यादा मजबूत होगा, कि कम से कम एक हजार सालों तक उसकी किसी भी तरह की मरम्मत की भी जरूरत नहीं होगी। सैकड़ों इंजीनियर्स की टीम मंदिर के निर्माण में लगे हुए हैं।

Scroll to Top