उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु अब मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे. श्रद्धालुओं के मोबाइल उन्हीं के पास रहेंगे, लेकिन एक खास तरह के पाउच के अंदर बंद रहेंगे, जिससे मंदिर परिसर में मोबाइल में समय बर्बाद न कर सकें. श्रद्धालुओं को प्रवेश के साथ ही एंट्री गेट पर एक खास पाउच दिया जाएगा, जिसमें मोबाइल लॉक कर दिया जाएगा श्रद्धालु स्पेशल पाउच से मोबाइल को मंदिर के बाहर आने पर ही निकाल सकेंगे. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे. प्रशासन के सहयोग से इसको लेकर एक कंपनी ने ट्रायल किया है. इसमें मंदिर में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं के मोबाइल को एक विशेष प्रकार के डिजिटल पाउच में लॉक करके उन्हें दिया गया
