ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बाइक से गाड़ी टकराने पर सिपाही ने भाजपा नेता को बोले अपशब्द, हुआ निलंबित

बरेली : (मानवीय सोच) सिरौली में भाजपा नेता अनुराग पांडे की बाइक से सोमवार को यूपी 112 की गाड़ी टकरा गई। इस पर भाजपा नेता ने विरोध जताया तो गाड़ी में बैठा सिपाही रोबिन सिंह आगबबूला हो गया। उसने भाजपा नेता से अभद्रता से बात की।

जब भाजपा नेता ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत की बात कही तो सिपाही ने मंत्री का नाम लेकर भी खरी-खोटी सुना डालीं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सिपाही रोबिन सिंह को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।

सिरौली कस्बा निवासी अनुराग पांडे भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे वह बस स्टैंड चौराहे के पास अपनी बाइक खड़ी करने के बाद खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान डायल 112 गाड़ी की खड़ी बाइक से टक्कर हो गई। अनुराग पांडे ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सिपाही अभद्रता करने लगा।

Scroll to Top