नोएडा : (मानवीय सोच) बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों को गंभीर चोट लगी है।
सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दिव्य दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी, भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने की वजह से एक महिला को करंट लगा है।
दरबार में मची अफरा-तफरी के बाद पुलिस ने हालातों पर काबू पा लिया है। पंडाल में अभी भी 1 लाख से ज्यादा भक्त बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए मौजूद हैं। बाबा की कथा 6 बजे शुरू होगी।
