राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में जहां रोज कुछ नया खुलासा होता दिख रहा है। वहीं नई जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए असल में दो प्लान बनाए थे। इसमें से प्लान A फेल होने पर प्लान B के तहत बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाने की बात थी। मामले पर मिली खबर के अनुसार प्लान B के तहत 6 और खास शार्प शूटर्स को हायर किया गया था। इस प्लान को अमन में लाने के लिए बाबा सिद्धीकी हत्या मामले के तीन आरोपी गौरव अपुने, रूपेश मोहोल और शुभम लोनकर प्लान B के तहत गोली चलाने की प्रैक्टिस के लिए झारखंड भी गए थे। मामले पर क्राइम ब्रांच की जांच से य़ह भी पता चला है कि, इन आरोपियों को किसी ने AK-47 दी थी।
इस मामले में पुलिस सूत्रों की माने तो, पूछताछ के दौरान गौरव ने यह भी बताया कि वे झारखंड के नक्सल ग्रस्त इलाके में गए थे, जहां उन्हें AK-47 दी घई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस जगह इन तीन आरोपी ने गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी, यह दरअसल नक्सल प्रभावित इलाका है। ऐसे में अब पुलिस इस हाई प्रोफाईल हत्याकांड में नक्सल एंगल से अपनी जांच करवाएगी। इस मामले कौनसे नक्सलियों को कहां और कितना कनेक्शन है, पुलिस अब इसका भी पता लगाएगी। हालांकि इस हत्या में शामिल हमलावरों के बारे में यह भी समझा जा रहा है कि उन्होंने यहां कुर्ला इलाके में किराए के एक मकान में यूट्यूब पर वीडियो देखकर बंदूक और पिस्तौल चलाना सीखा था।
