लखनऊ : (मानवीय सोच) गुजरने वाली ट्रेनों के निरस्त और लेट होने का सिलसिला रविवार को भी जारी है। खराब मौसम को भारी बारिश की वजह से लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त रही जबकि उत्तर रेलवे केवल अब तक अपनी 200 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त कर चुका है। स्थिति यह है कि लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त है। ऐसे में जो गाडियां चल रही है उसमें भीड़ बढ़ गया है। जनरल डिब्बे के बाथरूम में लोग सफर करने को मजबूर है।
स्थिति यह है कि गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली 15651 लोहित एक्सप्रेस, 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल रविवार को लखनऊ नहीं पहुंचेगी। 17 जुलाई को पहले से ही 15120 देहरादून-बनारस और 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और 14230 देहरादून-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को निरस्त किया जा चुका है।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15 व 16 जुलाई को 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, 17 जुलाई को 15013 जैसलमेर-काठगोदाम, 16 व 17 जुलाई को 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस, 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।16 व 17 जुलाई को 25035 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस, 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
