गोरखपुर : (मानवीय सोच) गोरखपुर एम्स के दंत रोग विभाग के डॉक्टरों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंनेबिना चीरा लगाए एक महिला के जबडे़ से ट्यूमर निकाला है। ट्यूमर की वजह से निचले जबड़े की हड्डी गल कर खोखली हो गई थी। गोरखपुर के सोनबरसा की रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला को पिछले दिनों एम्स में भर्ती कराया गया था। महिला चेहरे की हड्डी के ट्यूमर से ग्रसित थी।
चेहरे की विकृति की चिंता और ऑपरेशन में होने वाली जटिलता के कारण कई निजी अस्पताल और डॉक्टर अपने हाथ खड़े कर चुके थे। अंत में परिजनों ने एम्स के दंत रोग विभाग में महिला को दिखाया जहां विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और मैक्सिलॉफेशियल सर्जन डॉक्टर शैलेश कुमार ने मरीज की पूरी जांच पड़ताल कराने के बाद ऑपरेशन की सलाह दी।
गुरुवार को 4 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान जबड़े की गली हुई निचली हड्डी को बिना चीरा लगाए ही निकाल दिया। इतना ही नहीं उसकी जगह कृत्रिम जबड़ा बना दिया है। इस जटिल ऑपरेशन के बाद जहां मरीज के परिवारजन बेहद खुश हैं और डॉक्टरों की तारीफ कर रहे हैं
