ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार की उपमुख्मंत्री के घर पर भीड़ का हमला

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) अग्निपथ योजना को लेकर विरोध कर रहे छात्रों ने बेतिया में बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला कर दिया। उनके बेटे ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि बेतिया में उनके आवास पर हमला हुआ है। घर को काफी नुकसान पहुंचा है। रेणु देवी इस समय पटना में हैं।

उत्तर प्रदेश के बलिया के अलावा वाराणसी में भी बवाल की सूचना है। यहां रोडवेज की बसों पर छात्रों ने पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बिहार समेत कई राज्यों में अग्निपथ योजना पर चला रहा बवाल अब तेलंगाना भी पहुंच गया है। यहां के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को आग के हवाले कर दिया।
तीसरे दिन हरियाणा में भी प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार सुबह नारनौल में युवाओं ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने दो छात्र नेता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हिसार में अग्निपथ योजना के विरोध में सैकड़ों छात्र महावीर स्टेडियम से सचिवालय के लिए निकल गए हैं। रोहतक में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सैकड़ों युवा इकट्ठे हो गए हैं।

Scroll to Top