ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में मोदी नगर और नीतीश नगर बसाएगी सरकार

बिहार  (मानवीय सोच)   विस्थापितों को बसाने के लिए राज्य सरकार मोदी नगर और नीतीश नगर बसाने की तैयारी कर रही है। इसकी तैयारी कई दिनों से हो रही है। भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत गुरुवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे बिहार के अंदर गरीबों को जमीन बांटी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकान आवास योजना के तहत पैसा देंगे। इसके बाद जमीन आवंटित कर उस पर घर बनवाया जाएगा।

मंत्री रामसूरत राय ने आगे कहा कि पैसा आने के बावजूद भी जमीन नहीं होने के कारण मकान नहीं बन पा रहा था। हमने अपने विभाग की समीक्षा की और पाया कि गरीबों को पर्चा बांटना है, लेकिन विगत कुछ वर्षों से पर्चा नहीं बांटा जा रहा है। इसको लेकर कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, जमुई में पर्चा बांटना शुरू किया। विस्थापितों को बसाने के लिए पांच से दस एकड़ जमीन आवंटित कर 100 से 200 परिवार को बसाने की प्लानिंग है। बांका के रजौन में आठ एकड़ में भूमि चिह्नित की गई है। उस भूमि पर जिलाधिकारी को प्लानिंग बताई गई है।

डीएम को बताया गया है कि वहां पहले रोड निकाला जाए। इसके बाद बिजली के पोल लगाए जाएं। फिर तीन डिसमिल या चार डिसमिल जो भी जमीन हो उस प्लॉट पर कैंप लगाकर जमीन दें और ये भी बताएंगे कि किसकी चौहद्दी क्या है, ताकि लड़ाई न हो। इससे ये होगा कि वह व्यक्ति सम्मान के साथ रहेगा।

Scroll to Top