ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीएसएनएल के लिए 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये के पुनरोद्धार पैकेज को कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच)  केंद्रीय कैबिनेट ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पुनरोद्धार के लिए एक लाख  64 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है. पैकेज के तीन हिस्से हैं – सेवाओं में सुधार, बहीखातों को मजबूत करना और फाइबर नेटवर्क का विस्तार. दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले के बारे में पत्रकारों को बताया कि सरकार बीएसएनएल को 4जी सेवाओं की पेशकश करने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करेगी. उन्‍होंने कहा कि बीएसएनएल के 33,000 करोड़ रुपये के वैधानिक बकाये को इक्विटी में बदला जाएगा. साथ ही कंपनी इतनी ही राशि (33,000 करोड़ रुपये) के बैंक कर्ज के भुगतान के लिये बॉन्ड जारी करेगी. वैष्‍णव ने बताया कि कि मंत्रिमंडल ने बीएसएनएल और भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) के विलय को भी मंजूरी दी है.

उन्‍होंने बताया कि  कंपनी नेटवर्क के अपग्रेडेशन के लिए CAPEX को आज मंजूरी दे दी गई है, अपग्रेडेशन के लिए भारतीय उपकरणों का इस्‍तेमाल किया जाएगा. कैबिनेट ने बीएसएनएल और भारत ब्रॉडबैंक नेटवर्क लिमिटेड के विलय को भी मंजूरी दी है.

वैष्‍णव ने बताया कि कैबिनेट ने 26,316 रुपये की अनुमानित लागत से यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के जरिये देश के ‘अनकवर्ड’ गांवों को 4जी मोबाइल सेवा से युक्‍त करने के प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दी है.एक अन्‍य सवाल के जवाब में वैष्णव ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी (5जी) के स्पेक्ट्रम की नीलामी के दूसरे दिन 1.49 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं. उन्‍होंने कहा कि नौवें दौर की बोली जारी है. सरकार को नीलामी के पहले दिन मंगलवार को स्पेक्ट्रम बोली का चौथा दौर पूरा होने के बाद 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली थीं

Scroll to Top