ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीएसएफ जवान ने अपने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग

अमृतसर (मानवीय सोच) पंजाब के अमृतसर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक बीएसएफ के जवान ने कैंप के अंदर अपने साथी जवानों पर गोलीबारी  कर दी, जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई और 1 जवान घायल है. इस घटना में फायरिंग करने वाले जवान की भी मौत हो गई है.

फायरिंग में 6 जवानों को लगी गोली

बता दें कि अमृतसर के खासा बीएसएफ कैंप में बीएसएफ के जवान ने अंधाधुंध फायरिंग की. जिसके बाद गोली लगने से घायल हुए जवानों को गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. घटना में 6 जवानों को गोली लगी थी, जिसमें से 5 का निधन हो गया है.

बीएसएफ जवान ने क्यों की फायरिंग?

हालांकि अभी तक बीएसएफ जवान की तरफ से गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. ये घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर खासा इलाके में बीएसएफ कैंप के कैफेटिरिया में हुई.

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का दिया गया आदेश

इस घटना पर बीएसएफ की तरफ से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है.

Scroll to Top