ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी का घोषणापत्र जारी, हर महीने 6 हजार देने का वादा

उत्तराखंड (मानवीय सोच) भारतीय जनता पार्टी  ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने अपने घोषणापत्र को उत्तराखंड दृष्टि पत्र नाम दिया है. घोषणापत्र समिति के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में बीजेपी का घोषणापत्र बुधवार को जारी हुआ.

बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए रमेश पोखरियाल ने कहा, 13 जिलों में जाकर अलग-अलग लोगों से सुझाव मांगे जिनमें सैनिक, किसान, महिलाएं युवा शामिल हैं. हर विधानसभा में मोबाइल टीम भेजी गईं, वे वहां पर सुझाव पेटियां रखीं. लोगों से पूछा गया कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं.’

रमेश पोखरियाल ने कहा कि हम उत्तराखंड को 2025 तक देश का श्रेष्ठतम राज्य बनाना चाहते हैं. सुरक्षित देवभूमि चाहते हैं, भूमि पर अवैध कब्जे के कारण जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है, हम इसके लिए कानून लाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 6 हज़ार केंद्र और 6 हज़ार राज्य सरकार देगी. यानी किसानों के खाते में 12 हज़ार जाएगा.

उन्होंने कहा कि हरिद्वार को योग की राजधानी बनाने का हमारा मिशन है. गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की योजना है. गरीब घरों को साल में 3 सिलेंडर निशुल्क दिए जाएंगे. इसके अलावा बीपीएल परिवार की महिलाओं को 2000 प्रतिमाह, गरीब बच्चों को 1 हज़ार प्रति माह दिया जाएगा.

राज्य में 14 फरवरी को होगी वोटिंग

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी.  उत्‍तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में 632 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

 

Scroll to Top