हरियाणा (मानवीय सोच) अंबाला से बीजेपी विधायक असीम गोयल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विधायक मंच से सैंकड़ों लोगों के साथ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं. जहां एक तरफ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ ली गई तो वहीं दूसरी तरफ इसके लिए किसी भी प्रकार के बलिदान को देने की शपथ भी विधायक सहित कई लोगों ने ली.
विधायक ने भारत में रहने वाले सभी लोगों को बताया ‘हिंदू’
बीजेपी विधायक असीम गोयल ने बताया कि यह शपथ आज से लगभग 400 साल पहले छत्रपति शिवाजी महाराज ने ली थी और उसमें कहा गया था कि भारत हिंदू राष्ट्र है. विधायक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में किसी भी मजहब या Religion का नागरिक क्यों न हो वह हिंदू है.
हिंदू के अलावा नहीं है कोई धर्म
विधायक असीम गोयल ने कहा कि हिंदू एक धर्म है और ईसाइयत Religion है और इस्लाम मजहब है. विधायक ने कहा कि इस्लाम और ईसाइयत को मानने वाला भी हिंदू है, बशर्ते वह हिंदुस्तान के प्रति श्रद्धा रखे.
धर्म के नाम पर क्यों भड़कते हैं दंगे?
बीजेपी विधायक की मानें तो जब धर्म के नाम पर विभाजन हो चुका है तो देश में धर्म के नाम पर दंगे क्यों भड़कते हैं? विधायक ने कहा कि आज दीपावली और रामनवमी पर पत्थरबाजी होती है.
