ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ : (मानवीय सोच) डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है कि भारत के स्कूलों में बुनियादी कानूनी शिक्षा को अनिवार्य बनाने के लिए एक विधायी ढांचे का निर्माण किया जाए. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा कि भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी में से एक है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में किशोरों द्वारा किए गए अपराधों की दर 2020 में 29,768 मामले से  बढ़कर 2021 में 31,170 मामले हो गए हैं.

स्कूल स्तर पर बुनियादी कानूनी शिक्षा के कार्यान्वयन के लाभ

बाल अपराध की उच्च दर के पीछे प्राथमिक कारणों में से एक युवा वयस्कों में कानूनी साक्षरता की कमी है. किसी आपराधिक कृत्य के दंडात्मक परिणामों के बारे में जागरूकता उन लोगों को रोकेंगे जो सजा के डर से ऐसे अपराध करना चाहते हैं. इस प्रकार, इन अपराधों के संबंध में बुनियादी जानकारी देने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और समाज और नाबालिगों में सकारात्मक बदलाव आएगा

Scroll to Top