ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुंदेलखंड विवि और AKTU पर गिरी गाज

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव, आईआईटी के निदेशक व एकेटीयू के कुलसचिव को आयोग में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान इन अफसरों और संबंधित अन्य अफसरों के उपस्थित न होने पर आयोग ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। आयोग ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा हुआ तो आयोग ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखेगा। शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कई मामलों की सुनवाई की। बहराइच निवासी अमरजीत ने जाति प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने सुनवाई में जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी की अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी जताई।

हालांकि, आयोग की जानकारी दी गई कि जाति प्रमाण पत्र अब जारी कर दिया गया है। झांसी निवासी अवधेश निरंजन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया कि प्रोफेसर को पदोन्नति व विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं दी गई है। इस दौरान सुनवाई में कुलसचिव के अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष ने अगली सुनवाई में उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिया। इसी तरह, आईआईटी में डॉ. सत्येन्द्र सिंह की प्रोन्नति में देरी के मामले में आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए आईआईटी के निदेशक व एकेटीयू के कुलसचिव को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया।

शामली में हत्या प्रकरण में फर्जी फंसाने की शिकायत की जांच दूसरे अधिकारी को आयोग ने शामली में हत्या के प्रकरण में स्थानीय पुलिस के जरिए स्थानीय निवासी कंवरपाल सिंह व उसके परिवार को कथित तौर पर झूठे तरीके से फंसाने की शिकायत पर गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इस प्रकरण में गृह विभाग को दूसरे जिले के पुलिस अधिकारी से जांच कराने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पोलीग्राफी टेस्ट में परिवार के खिलाफ कोई रिपोर्ट न मिलने के बाद भी उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

Scroll to Top