ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुर्का पहन लड़कियों से करता था छेड़खानी, छात्राओं के बीच में बैठकर बस में सफर करता था मनचला

नजीबाबाद (मानवीय सोच) कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब प्रकरण भले ही थम गया हो लेकिन यूपी के बिजनौर में उसी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है। इस किस्से ने लोगों हैरान भी किया और परेशान भी। हकीकत पता लगते ही लोगों को हंसी भी आई तो गुस्सा भी। इस पूरे प्रकरण में एक मनचला किरदार निभा रहा था। लोगों को जब तक मनचले की हरकतों के बारे में पता लगा तो हंगामा हो गया। इसके बाद इसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

मामला बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र का है। शनिवार को कुछ छात्रों ने बुर्का पहने एक युवती को देखा। शक होने पर छात्रों ने उसका पीछा किया। इधर उस युवती के बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस भी मुस्तैदी से सीकेआई चौराहे पर पहुंच गई। बुर्का पहने युवती बस से उतरी। उसका पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह भागकर पास ही शौचालय में छिप गई। हालांकि किसी तरह उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर आदर्शनगर चौकी ले आई।

पकड़ी गई लड़की से जब पुलिस ने पूछताछ करनी शुरू की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बुर्के के अंदर से युवती की जगह किसी लड़के की आवाज आ रही थी। पुलिस ने बुर्का उतरवाया तो अंदर एक लड़का निकला। पकड़े गए लड़के ने पुलिस को बताया कि वह एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। पुलिस ने इसके बाद उसके माता पिता को मामले की सूचना दी और किशोर को पुलिस थाने ले आई। किशोर ने ऐसा क्यों किया इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

हिन्दु संगठनो ने कार्रवाई की मांग 

जैसे ही एक युवती बन कर कालेज में किशोर के जाने की बात चर्चा में आई तो उक्त मामले को लेकर भाजपाई व हिन्दु संगठन के चौधरी ईशम सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, राजकुमार प्रजापति, रितेश सेन, दीपक वाल्मीकि आदि ने सीओ गजेन्द्र पाल से मुलाकात कर उक्त मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उधर छात्रों का भी आरोप है कि उक्त युवक पूर्व में भी कई बार बुरका पहन कर बस में छात्राओं के पास बैठ कर यात्रा करते देखा गया है। इतना ही नहीं वह कॉलेज के गेट पर बुर्का पहनकर लड़कियों से छेड़खानी करते भी देखा गया है। सीओ गजेन्द्र पाल के निर्देश पर चौकी प्रभारी धनवान सिंह ने किशोर के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज करने की बात कही है।

 

Scroll to Top