ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर: पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा

बुलंदशहर  (मानवीय सोच)  खुर्जा में पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से 13 बाइक, एक स्कूटी और एक तमंचा बरामद किया है। खुर्जा सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि खुर्जा देहात थाना प्रभारी जयकरण सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले तीन लोग मामन खुर्द पुल के नीचे चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामन खुर्द पुल के नीचे अंडरपास के निकट से तीन लोगों को बाइकों के साथ खड़े देखा। जिन्हे घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। साथ ही उनके पास से तीन चोरी की बाइक बरामद की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर अन्य 10 बाइक और एक स्कूटी को शिकारपुर रोड़ स्थित बंद पड़े भट्ठे के निकट झाडि़यों से बरामद की। साथ ही उनके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दलजीत सिंह, ब्रजमोहन और योगेश कुमार बताया।

सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिल्ली, अलीगढ़, गाजियाबाद और अलीगढ़ में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। जोकि चोरी की गई मोटरसाइकिलों और उनके सामानों को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। बाइकों की पहचान छुपाने के लिए आरोपी नम्बर प्लेट बदलकर धोखाधडी कर आस-पास क्षेत्रों में सस्तें दामों में बाइकों को में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

Scroll to Top