ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बेरोजगारी को लेकर बीजेपी सांसद ने ही किया मोदी सरकार पर वार

(मानवीय सोच)   बीजेपी के नेता और सांसद वरुण गांधी ने एक बाद फिर अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है कि ससंद में सरकार द्वारा दिए गए यह आंकड़े बेरोजगारी का आलम बयां कर रहे हैं. विगत 8 वर्षों में 22 करोड़ युवाओं ने केंद्रीय विभागों में नौकरी के लिए आवेदन दिया जिसमें से मात्र 7 लाख को रोजगार मिल सका है.जब देश में लगभग एक करोड़ स्वीकृत पद खाली हैं, तब इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है?

बता दें कि केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरी को लेकर लोकसभा में एक आंकड़ा पेश किया है. इस आंकड़े में बताया गया है कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तब से अब तक अलग-अलग सरकारी विभागों में कुल 7 लाख 22 हजार 311 आवेदकों को सरकारी नौकरी दी गई है. जबकि इस अवधि में इन नौकरियों के लिए आवेदकों की कुल संख्या 22 करोड़ 6 लाख है. सरकार की तरफ से दिए ये आंकड़े हर साल के हिसाब से हैं.  सरकार की तरफ से दिए आंकड़ों में वर्ष 2014-15 में कुल 1,30,423 को, 2015-16 में 1,11,807  को, 2016-17 में 1,01, 333 , 2017-18 में 76,147 को , 2018-19 में 38,100 को, 2019 -20 में 1,47,096 को , 2020 -21 को 78,555 और 2021 -22 में 38,850 आवेदकों को नौकरी दी. इस तरह से इन वर्षों में जिनको नौकर मिली है ऐसे आवेदकों की कुल संख्या 7 लाख 22 हजार 311 है. 

सरकार ने अपने आंकड़ों में ये भी बताया कि आखिर इसी अवधि में किस वर्ष कितने आवेदकों ने आवेदन किया था. सरकार ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2014-15 में नौकरी के लिए 2,32,22083 ने, 2015-16 में 2,95,51,844 ने, 2016-17 में 2,28,99,612 ने, 2017-18 में 3,94,76,878 ने, 2018 -19 में 5,09,36,479, 2019-20 में 1,78,39,752, 2020 -21 में 1,80,01, 469 और 2021-22 में 1,86,71,121 आवेदकों ने अलग-अलग नौकरियों के लिए आवेदन किया है. इस तरह से 2014 से 2022 तक कुल आवेदकों की संख्या 22 करोड़, 5 लाख, 99 हजार और 238 है

 

Scroll to Top