ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बैंक को चूना लगाने वाले तत्कालीन सरकारी कर्मचारियों समेत 18 को जेल की सजा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामलों के स्पेशल जज, विशाखापत्तनम ने आठ लोक सेवकों और 10 कर्जदारों सहित 18 आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. वहीं, मामले में 2,90,000 रुपये का संयुक्त जुर्माना लगाया है. दरअसल, अनंतपुर जिला (अंथरा प्रदेश) के पेद्दापुर स्थित अनंत ग्रामीण बैंक ( अब आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक) की शाखा के मैनेजर सहित अन्य कर्मियों ने कर्जदारों के साथ मिलकर फसल ऋण देने की आड़ में बैंक लाखों का चूना लगाया था.

ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों को दोषी पाया

मामले में फर्जी नामों पर फसल लोन स्वीकृत किए गए थे. जब मामले का खुलासा हुआ तो सीबीआई ने तत्कालीन शाखा प्रबंधन समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया. फर्जी तरह से लोन आवंटित करने के मामले में बैंक को कुल 13,21,000 लाख रुपये का नुकसान हुआ था. ऐसे में जांच के बाद उक्त आरोपितों के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया. ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें दोषी करार दिया.

सीबीआई की विशेष अदालत ने इन्हें सुनाई सजा 

गौरीगोल ओबुलसू, तत्कालीन शाखा प्रबंधक को 54,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 3 साल के सश्रम कारावास की सजा.
– द्विबाशिमेधा दक्षिणामूर्ति, तत्कालीन अधिकारी को 3 साल के कठोर कारावास और 40,000 रुपये के जुर्माने की सजा.
– तत्कालीन लिपिक-सह-कैशियर चकला बसवा राजू को 26,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 3 साल के कठोर कारावास की सजा.
– तलारी लव कुमार, तत्कालीन पंचायत सचिव को 2 साल के सश्रम कारावास और 48,000/- रुपये के जुर्माने की सजा.
– आदिविराजू वसुदव राव, तत्कालीन पंचायत सचिव को 8,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 2 साल के सश्रम कारावास की सजा.
– मराती सुभानजी राव, तत्कालीन पंचायत सचिव को 2 साल के सश्रम कारावास और 8,000/- रुपये के जुर्माने की सजा.
– रमन्नागरी चलपति नायडू, तत्कालीन पंचायत सचिव को 2 साल के सश्रम कारावास और 8,000/- रुपये के जुर्माने क सजा.
-सिंगमाला मो. यूसुफ, तत्कालीन मंडल राजस्व अधिकारी को 2 साल के सश्रम कारावास और 8,000 रुपये की सजा.
– बांदीमेकुला ओबुलेसु को 2 साल के कठोर कारावास और 8,000/- रुपये के जुर्माने से गुजरना होगा.
– टिप्पीरेड्डी कोंडा रेड्डी को 8,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 2 साल के सश्रम कारावास की सजा.
– दुदाकुला बाबू को 8,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 2 साल का कठोर कारावास.
– दीदेकुंता रामकृष्ण को 8,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 2 साल के सश्रम कारावास की सजा.
– गोरथी रमेश को 8,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 2 साल सश्रम कारावास की सजा.
– बिंदेला प्रताप रेड्डी को 16,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 2 साल का कठोर कारावास.
– बालिरेड्डी केशव रेड्डी को 8,000/- रुपये के जुर्माने के साथ 2 साल के सश्रम कारावास की सजा.
– बी विश्वनाथ रेड्डी को 10,000 रुपये के जुर्माने के साथ 1 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई जाएगी.
– बालिरेड्डी राजा रेड्डी को एक साल के सश्रम कारावास और 8,000 रुपये के जुर्माने की सजा भुगतनी होगी.

 

Scroll to Top