ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बोरिस जॉनसन के यूके पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नया प्रधानमंत्री कौन होगा? भारतीय मूल के ऋषि सुनक रेस में आगे

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) बोरिस जॉनसन के यूके पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नया प्रधानमंत्री कौन होगा? इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यूके के अगले पीएम के दावेदारों में भारतीय मूल के ऋषि सुनक का नाम भी है। अगर ऐसा होता है कि ऋषि यूके के पीएम बनने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति होंगे। ऋषि सुनक राजकोष का चांसलर पद संभाल रहे थे। लेकिन हाल ही में ऋषि सुनक और यूके के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद के इस्तीफे के बाद यूके में मंत्रियों के इस्तीफों की बाढ़ आ गई। जिसके दबाव में जॉनसन ने इस्तीफा देने का फैसला लिया। चलिए जानते हैं कौन हैं ऋषि सुनक जो बोरिस जॉनसन के बाद यूके के अगले पीएम की रेस में आगे चल रहे हैं।

हालांकि माना जा रहा है यूके के अगले पीएम बनने तक बोरिस कार्यवाहक पीएम के तौर पर बने रहेंगे। उनका कार्यवाहक पदभार अक्टूबर माह तक रहने की संभावना है। 42 वर्षीय ऋषि सुनक जिनका नाम इस वक्त यूके के अगले पीएम के रूप में सामने आ रहा है, उन्हें बोरिस जॉनसन ने ही राजकोष का चांसलर नियुक्त किया था। यह फरवरी 2020 की बात है, जब बोरिस अपनी कैबिनेट का विस्तार कर रहे थे।

पंजाब से यूके पहुंचा था परिवार
ऋषि सुनक के दादा-दादी पंजाब से यूके पहुंचे थे। इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से उनकी शादी हुई। उनकी दो बेटियां हैं। अक्षता से उनकी मुलाकात कैलिफोर्निया में हुई थी।

कोरोना महामारी में पाई लोकप्रियता
उन्हें व्यवसायियों और श्रमिकों की मदद के लिए देश में पसंद किया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान अरबों पाउंड के बड़े पैकेज की घोषणा के बाद ऋषि सुनक की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी।

लॉकडाउन उल्लंघन में लगा था जुर्माना
ऋषि सुनक को ‘डिशी’ उपनाम से पुकारा जाता है। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन में उन पर जुर्माना भी लगा था। उन पर डाउनिंग स्ट्रीट की सभा में भाग लेने का आरोप था।

Scroll to Top