ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भगवंत मान करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  पंजाब  के मुख्यमंत्री भगवंत मान  जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  से मुलाकात करेंगे. इस खास मुलाकात के लिए 12 अप्रैल को पंजाब के सीएम मान दिल्ली आएंगे. आपको बता दें कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद गृह मंत्री से मान की यह पहली शिष्टाचार भेंट होगी.

इससे पहले भगवंत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से मिलने दिल्ली आए थे लेकिन उस समय उनकी केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात नहीं हो पाई थी.

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि बॉर्डर स्टेट होने के नाते पंजाब सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में प्रदेश के नए सीएम भगवंत मान और अमित शाह के बीच सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात हो सकती है.

पीएम मोदी से की थी पैकेज की मांग

इससे पहले जब मुख्यमंत्री मान पीएम मोदी से मिले थे तब उन्होंने पंजाब की खराब वित्तीय हालात का जिक्र करते हुए प्रदेश के लिए कम से कम दो साल तक 50 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की थी. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा था कि पीएम मोदी ने मुलाकात अच्छी रही उन्होंने मुझे पहली बार सीएम बनने और जीत की बधाई दी.

Scroll to Top