बरेली : (मानवीय सोच) पिटाई के दौरान पेट पर लात लगने से घायल बारादरी थाना क्षेत्र निवासी भाजपा नेत्री फिजा का गर्भपात हो गया। वह पूर्व में भाजपा के टिकट पर पार्षदी का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। मामले में कार्रवाई करने के बजाय बारादरी पुलिस चार दिन से टाल रही थी। परेशान पति सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट डाल दी। इसका संज्ञान लेकर एसएसपी ने फटकार लगाई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रोहली टोला निवासी भाजपा कार्यकर्ता शारिक 30 अगस्त की रात पत्नी फिजा के साथ घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पड़ोसियों ने शारिक से अभद्रता कर दी। शारिक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। फिजा ने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। उनके पेट पर लातें मारीं। इलाज के दौरान सोमवार को उनका गर्भपात हो गया। तब घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें 20-25 लोग शारिक को पीटते दिख रहे हैं।
