शामली : (मानवीय सोच) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कांग्रेस सहयोगी दलो के इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन सनातन धर्म का अपमान करता रहा है। कहा कि सनातन धर्म ऐसा है कि सनातन धर्म को रावण-कंस, गौरी जैसे अत्याचारी शासक खत्म नहीं कर पाए। श्रीराम- कृष्ण आदि ने सनातन धर्म की रक्षा की है। उन्होंने मोदी को कृष्ण और योगी को अर्जुन की जोड़ी की तुलना करते हुए कहा कि दोनों सनातन धर्म की रक्षा करके बढ़ावा दे रहे हैं।
विनीत शारदा रविवार को भाजपा नेता मोहित कांबोज के आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। बाद में व्यापारी नेता राजेश संगल के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद हनुमान धाम स्थित अग्रसैन बरात घर में व्यापारियों के सम्मेलन में पहुंचे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस सहयोगी गठबंधन इंडिया को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म का कांग्रेस गठबंधन अपमान करता रहा है।
