# भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को गुरुवार को जिला जज की अदालत से बड़ी राहत मिली है। आगरा में साकेत मॉल स्थित टोरंट कार्यालय में अधिकारी से मारपीट के मामले में फैसला आ गया है। जिला जज की अदालत ने निचली अदालत के सजा के फैसले को रद्द कर दिया है। सांसद कठेरिया को अदालत ने बरी कर दिया है। बताते चलें कि पिछली तारीख पर विभिन्न बिंदुओं पर बहस हुई थी। जिला जज ने पांच अगस्त को मिली सजा को तीस सितंबर तक स्थगित करने के आदेश दिए थे। मामले के अनुसार सांसद राम शंकर कठेरिया 2011 में टोरंट पावर कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वहां एक दलित महिला के बढ़े हुए बिल को लेकर विवाद हो गया।