ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# भारत-इंग्लैंड का क्रिकेट मैच देखने जाएंगे अखिलेश यादव

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अक्तूबर को इकाना स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि यह समाजवादियों का बनाया हुआ स्टेडियम है। लखनऊ और यूपी को गर्व है कि एक बेहतरीन मैच अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में देखने को मिल रहा है। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें मैच देखने जाना चाहिए। साथ ही जोड़ा कि अगर पत्रकार मैच देखने जाएंगे तो वह वहां जरूर जाएंगे। उधर, सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 अक्तूबर को भारत-इंग्लैंड के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन की चर्चा ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया में है।
इससे पहले राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने के लिए लोग तरसते थे। सपा की अखिलेश सरकार ने लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनवाया। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने पर अखिलेश यादव ने आईएएस अफसरों के साथ मैच की शुरुआत की थी। लंदन के सुप्रसिद्ध हाईड पार्क के क्षेत्रफल के बराबर लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण कराया। लंदन की टेम्स नदी के तर्ज पर लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट भी बनाया।
Scroll to Top