ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत के ऐसे मंदिर जहां पर पुरुषों की नहीं मिलती एंट्री

भारत की कई जगहों पर आज भी ऐसा मंदिर देखने को मिलते हैं जहां पर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को इन मंदिरों के अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है और वहां सिर्फ पुरुष ही पूजा करते हैं। हालांकि इस भेदभाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में आवाज उठाई गई है। लेकिन भारत में कुछ जगहों पर ऐसे मंदिर में भी हैं जहां पर महिलाएं नहीं बल्कि पुरुषों को अंदर एंट्री नहीं दी जाती है। यह बात सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी कि भारत में इस तरह के मंदिर भी मौजूद हैं।

कामरूप कामाख्या मंदिर

असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में पुरुषों को एंट्री नहीं मिलती है। इस मंदिर में भक्त इच्छाओं की पूर्ति के लिए कन्या पूजन करते हैं और पशुओं की बलि दी जाती है। साथ ही भंडारे को भी आयोजन होता है। माना जाता है कि माता के माहवारी के दिनों में यहां पर जश्न मनाया जाता है। यहां पर पुजारी भी इस दौरान महिला होती है। यहां पर आने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं कामाख्या माता पूरी करती हैं।

अट्टुकल मंदिर

केरल राज्य में स्थित इस मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। क्योंकि इस जगह एक साथ करीब 30 लाख से भी ज्यादा महिलाओं ने पोंगल उत्सव में हिस्सा लिया था। इस मंदिर में पोंगल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर मुख्य रूप से भद्रकाली की पूजा की जाती है। यहां पर नारी पूजा की जाती है उस दौरान यहां पर पुरुषों का आना मना होता है।

भगवती देवी मंदिर

भगवती देवी मंदिर कन्याकुमारी में स्थित है। इस जगह माता भगवती की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि भगवान शिव जैसा पति पाने के लिए इस मंदिर में महिलाएं पूजा करने आती हैं। भगवति माता को संन्यास की देवी भी माना जाता है। जिस वजह से इस मंदिर में केवल संन्यासी पुरुष ही मां के दर्शन कर सकते हैं। अन्य पुरुषों को इस मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यहां केवल स्त्रियां ही पूजा कर सकती हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में अगर किसी पुरुष को प्रवेश करना है तो उसे महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना पड़ता है।

ब्रह्मा देव मंदिर

राजस्थान के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा देव मंदिर सिर्फ इसी जगह मौजूद है। अन्य किसी जगह आपको ब्रह्मा जी का मंदिर नहीं मिलेगा। इस मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दी में हुआ था। इस जगह पुरुषों का आना मना है। कहा जाता है कि मां सरस्वती के श्राप की वजह से यहां कोई भी विवाहित पुरुष नहीं जा सकता है। पुरुषों को दर्शन करने के लिए बाहर आंगन में ही रहना पड़ता है।

Scroll to Top