(मानवीय सोच) : भारत में युवा नई चीजों पर रुचि लेकर बेहतरीन अविष्कार कर रहे हैं. जिसके चलते पेटेंट फाइलिंग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इस बढ़ोतरी से पीएम मोदी भी बेहद खुश हैं. पीएम ने बुधवार को कहा है कि यह युवाओँ के बढ़ते नवोन्मेषी उत्साह का संकेत हैं और आने वाले समय में यह भारत के लिए सकारात्मक साबित होने वाला है
पीएम मोदी ने इसको लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें नए इनोवेशंस को लेकर जमकर तारीफ की है पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि हमारे युवाओं के बढ़ते नवोन्वेषी उत्साह को दर्शाती है और आने वाले समय के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है
