उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मुजफ्फरनगर में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एक शख्स अधिकारियों के सामने डीजल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा ये देखकर वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. फौरन पुलिसवाले हरकत में आए और उसके हाथ से डीजल की बोतल छीनकर उसे बाहर ले गए आत्मदाह का प्रयास करने वाला शख्स भूमाफियाओं से परेशान था.
कई बार शिकायत करने के बाद भी जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने ये कदम उठा लिया पूरा मामला मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील का है. जहां, बीते शनिवार को समाधान दिवस की मीटिंग चल रही थी. इसके लिए डीएम एसपी अन्य अधिकारी मौजूद थे. वे बारी-बारी से पीड़ितों की शिकायतों को सुन रहे थे और समाधान का प्रयास कर रहे थे तभी भूमाफियाओं से परेशान एक शख्स ने अधिकारियों के सामने ही डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने लगा
