लखनऊ : (मानवीय सोच) आशियाना इलाके में रहने वाले एक मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष को ऑनलाइन ड्राई चिली पनीर ऑर्डर करना भारी पड़ा गया। उनको चिली पनीर की जगह चिली चिकन भेज दिया गया। पीड़ित ने खाना भेजने वाले रेस्टोरेंट व डिलीवरी बॉय के खिलाफ आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।
आशियाना के सेक्टर-ई इलाके में एक मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष रहते हैं। उनके मुताबिक 9 अक्तूबर को रात 9 बजे के आसपास उन्होंने स्विगी एप के माध्यम से आलमबाग स्थित चाइनीज फ्यूजन नामक रेस्टोरेंट से ड्राई चिली पनीर का ऑर्डर बुक किया था। कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय मो. इमरान ऑर्डर लेकर उनके घर पहुंचा। पर, जब उन्होंने परिवार के साथ रेस्टोरेंट का भेजा खाना खाया, तो खाना मांसाहारी होने का पता चला। उनका आरोप है कि मांसाहारी खाने का पता चलते ही उनके परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
