ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मंदिर में सो रहे युवक की हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटे में किया वारदात का खुलासा

अयोध्या  (मानवीय सोच)  अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना अंतर्गत भूआपुर देवगांव स्थित हनुमान मंदिर पर रात में सो रहे 35 वर्षीय युवक पंकज शुक्ला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा चंद कुछ घंटे के बाद ही हो गया। युवक की हत्या उसके ममेरे भाई गुल्लू ने ही की थी। हत्यारा ममेरा भाई गुल्लू मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या का खुलासा जिले के एसएसपी शैलेष पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि हत्या के पहले रात को पंकज और गुल्लू के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद गूल्लू ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके पहले हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अमेठी जिले के अंगूरी थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज गांव का रहने वाला पंकज शुक्ला पुत्र राज नारायण शुक्ला थाना क्षेत्र कुमारगंज के भूआपुर देवगांव में दो दिन पहले अपने ननिहाल श्याम नारायण मिश्रा के यहां आया हुआ था।

अत्यधिक गर्मी होने के कारण बीते शनिवार की देर रात वह हनुमान मंदिर में सोने के लिए चला गया जहां रात में धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मृतक ननिहाल में रह रहा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है। 

Scroll to Top