ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मंदिर से बनाई गई मस्जिद ; भोजशाला पर ASI ने कोर्ट को क्या-क्या बताया

आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने भोजशाला- कमाल मौला मस्जिद मामले में अपनी रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में दायर कर दी है। सर्वे के बाद एएसआई ने दो हजार पन्नों की रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपी है। एएसआई ने कहा है कि अब तक की जांच और अध्ययन से पता चलता है कि मौजूदा ढांचे को पूर्व के मंदिर के हिस्सों से बनाया गया है। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित स्थल के सर्वे का आदेश दिया था, जिसमें भोजशाला मंदिर और कमाल मौला मस्जिद है। सुप्रीम कोर्ट ने मई में सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट की इंदौर बेंच के सामने रिट पिटीशन दायर करके हिंदू पक्ष ने पूरे भोजशाला कॉम्पलेक्स पर अपना हक जताया है और यहां मुसलमानों के नमाज पढ़ने पर रोक की मांग की गई है। बार एंड बेंच के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सजे हुए खंभों और भित्तिस्तंभों की कला और वास्तुकला से यह कहा जा सकता है कि वे पूर्व के मंदिर का हिस्सा थे और इनका इस्तेमाल मस्जिद के स्तंभ बनाने के लिए किया गया।’ यह भी कहा गया है कि एक स्तंभ पर देवताओं की खंडित छवियां हैं। एक अन्य स्तंभ के आधार पर देवता की छवि दर्शाई गई है। दो भित्तिस्तंभों पर पर खड़ी छवियां काट दी गई हैं और उनकी पहचान नहीं हो सकी।  रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मस्जिद में मानव या पशु की छवि नहीं हो सकती है, इसलिए कई स्थानों पर ऐसी तस्वीरों को विकृत किया गया है। स्तंभों और भित्तिस्तंभों पर ऐसे प्रयास दिखाई देते हैं। एएसआई ने निष्कर्ष में कहा है, ‘वैज्ञानिक जांच, सर्वे, खुदाई, इसमें मिली चीजों के अध्ययन, विश्लेषण, पुरातत्विक वस्तुओं के अध्ययन, मूर्तियां और शिलालेख, कला और शास्त्र के आधार पर यह कहा जा सकता है कि मौजूदा ढांचा मंदिर के हिस्सों से बनाया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब हाई कोर्ट में 22 जुलाई को होगी। 

Scroll to Top