ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मंदिर स्वरूप में बनेगा वाराणसी का मंडलीय कार्यालय भवन

वाराणसी : (मानवीय सोच)  कमिश्नरी परिसर में प्रस्तावित जीप्लस 10 एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण मंदिर स्वरूप में होगा। कॉरपोरेट कार्यालय की तर्ज पर 10-10 मंजिल के दो टॉवर में मंडल स्तर के सभी कार्यालय होंगे। इससे एक ही जगह पर सभी लोगों का काम आसानी से हो जाएगा। सरकारी कार्यालयों के साथ ही भवन में कुछ आवश्यक व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह होगी।

माना जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक और आइकॉनिक बिल्डिंग होगी। इस ग्रीन बिल्डिंग में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का पालन किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार बनाई जाएगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि करीब 6.5 एकड़ में ग्राउंड प्लस 10 -10 मंज़िल का टॉवर प्रस्तावित है।

भवन में मंडलीय स्तर के लगभग 59 कार्यालय होंगे।  वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि भवन में कुछ आवश्यक व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। यहां बैंक, कैफेटेरिया, स्टेशनरी व उससे संबंधित दुकानें होंगी। साथ ही कर्मचारियों के लिए जिम भी होगा। अत्याधुनिक बहुमंजिला बिल्डिंग के निर्माण में लगभग 275 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Scroll to Top