ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मजार का रंग किया हरा से भगवा, पुलिस ने की ये कार्रवाई

नर्मदापुरम (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश  के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में एक खेत पर स्थित हरे रंग से पुता हुए एक मजार का कुछ हिस्सा रविवार को भगवा रंग से पुता हुआ मिला. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

तोड़फोड़ और रंग बदलने की सूचना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सेमरी-हरचंद रोड़ स्थित मजार पर शनिवार-रविवार की रात्रि को तोड़फोड़ करने और केसरिया रंग पोतने की सूचना मिली.

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है. इस घटना के सामने आने के बाद मुस्लिमों के एक समूह ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने पांच दशक पुराने मजार को भगवा रंग से रंगा.

इन धाराओं में हुई कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि शनिवार रात को इस कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं. वहीं इस घटनाक्रम को लेकर वहां के स्थानीय लोगों में नाराजगी दिख रही है.

Scroll to Top