मणिपुर राज्य एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है. इसी बीच यहां फिर महिलाओं के साथ हिंसा का दौर जारी हो गया है. बुधवार को यहां एक बार फिर महिला के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. जहां तीन बच्चों की मां को पहले तो कुछ उग्रवादियों ने बंदी बनाकर उसके साथ गैंग रेप किया, इसके बाद जिंदा महिला के शरीर पर कीले गोदी गई. जब उग्रवादियों का इतने से मन नहीं भरा तो उन्होंने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं और महिला को जिंदा जला दिया.
ऐसा लगा कि किसी राख का पोस्टमॉर्टम कर रहे हैं
बाद में महिला के शव को मणिपुर के पड़ोसी राज्य असम में ले जाया गया जहां महिला का पोस्टमॉर्टम किया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक महिला का शरीर इतना जल गया था कि ये पता नहीं चल पाया कि उसका रेप किया गया था या नहीं. डॉक्टर्स ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि किसी राख का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. स्थानीय लोगों और उसके महिला के परिवार का आरोप है कि उग्रवादियों ने उसका गैंगरेप किया है.
शरीर जलने के चलते नहीं मिला सीमन
डॉक्टर्स ने मुताबिक महिला का शरीर इतनी बुरी तरह से जला था कि उसके प्राइवेट पार्ट से सीमन भी नहीं मिल सका. सुरक्षा एजेंसियों के हत्यारों की पहचान करने में असमर्थ होने पर गुस्सा भड़क गया है.
पिछली साल हिंसा की आग में मारे गए थे 200 से ज्यादा लोग
मणिपुर में पिछले साल मई में जातीय हिंसा शुरू हुई थी. इस हिंसा में करीब 200 से अधिक लोग मारे गए थे. पिछले साल महिलाओं को निर्वस्त्र कर सरेआम परेड कराए जाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राष्ट्रीय शर्म’ करा दिया था. इसके बावजूद, मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बर्बरता बढ़ती जा रही है. इस साल जिरीबाम में नए सिरे से हिंसा भड़कने के बाद पिछले सप्ताह से तनाव की स्थिति बनी हुई है.
