ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने को लेकर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

लखनऊ (मानवीय सोच)   बुधवार को राष्ट्रीय एवं राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक हुई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।उक्त बैठक में आयोग द्वारा निर्धारित की गयी चार अर्हक तिथियों यथा-01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर के बारे में अवगत कराया गया। इन अर्हक तिथियों को या उससे पूर्व यदि कोई मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है।उक्त के अतिरिक्त आयोग द्वारा परिवर्धन/अपमार्जन/संशोधन इत्यादि से संबंधित फार्मोें को परिवर्तित किये जाने के बारे में भी अवगत कराया गया। परिवर्तित फार्मों में से प्रथम बार आवेदन कर रहे नये मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फार्म-6, निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति हेतु तथा पूर्व से शामिल नाम को अपमार्जित करने हेतु फार्म-7 तथा निवास परिवर्तन/निर्वाचक नामावली में संशोधन/मतदाता पहचान पत्र का प्रतिस्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु फार्म-8 के बारे में विस्तृत रूप से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया।मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्रीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रत्येक बूथों/जिले/राज्य स्तर पर एक अगस्त से किये जाने के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गयी। राजनैतिक दलों को बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं से आधार नम्बर स्वैच्छिक रूप से अधिसूचित फार्म-6बी में लिया जाएगा। इस हेतु आफलाइन माध्यम से बी0एल0ओ0 दिनांक 01.08.2022 से घर-घर भ्रमण के दौरान सम्बन्धित मतदाताओं से प्राप्त करेगें। मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी अपना आधार नम्बर फार्म-6बी मे भर सकते हैं।आधार नम्बर एकत्रीकरण के लिए माह अगस्त में दो विशेष शिविर यथा-07 अगस्त व 21 अगस्त (रविवार) निर्धारित किया गया है, जिसमें मतदाता अपने पोलिंग स्टेशन पर जाकर आधार नम्बर फार्म-6बी में भरकर सम्बन्धित अधिकारी को जमा कर सकते हैं। यह स्पष्ट किया गया कि मतदाताओं द्वारा आधार उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है और इस आधार पर उनका नाम मतदाता सूची डेटाबेस से अपमार्जित नही किया जाएगा कि उनके द्वारा आधार नम्बर उपलब्ध नही कराया गया है। किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नम्बर को सार्वजनिक नही किया जाएगा।यदि किसी नये मतदाता द्वारा मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु फार्म-6 के साथ आधार नम्बर नही दिया जा रहा है, तो उसका नाम मतदाता सूची में इस आधार पर निरस्त नही किया जाएगा कि उनके द्वारा आधार नम्बर नही दिया गया है।

Scroll to Top